द इंडियन व्यू

वेटलिफ्टिंग में 8 पदकों के साथ शानदार समापन, लेकिन साइकिलिंग में भारत को मिली निराशा

इंडियन व्यू टीम/ ग्लासगो / नई दिल्ली: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। मुक्केबाजी के बाद, वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) ने भारत को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं। भारतीय वेटलिफ्टिंग दल ने…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
2 min read
वेटलिफ्टिंग में 8 पदकों के साथ शानदार समापन, लेकिन साइकिलिंग में भारत को मिली निराशा

इंडियन व्यू टीम/ ग्लासगो / नई दिल्ली: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। मुक्केबाजी के बाद, वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) ने भारत को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं। भारतीय वेटलिफ्टिंग दल ने इन खेलों में कुल 8 पदक जीतकर अपने शानदार अभियान का समापन किया। इस दल ने 1 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। इसके अलावा ऋषिकांत सिंह (Rishikanta Singh), मुथुपंडी राजा (Muthupandi Raja), ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav), वल्लूरी अजय बाबू (Valluri Ajaya Babu), हरजिंदर कौर (Harjinder Kaur) और लवप्रीत सिंह (Lovepreet Singh) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते।

हालांकि, भारत के लिए सभी खेलों में परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। भारतीय साइकिलिंग दल को इन खेलों में भारी निराशा का सामना करना पड़ा। भारतीय साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लेतोंजम (Ronaldo Singh Laitonjam), हर्षवीर सिंह सेखों (Harshveer Singh) और दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) ट्रैक साइकिलिंग इवेंट्स में कोई भी पदक जीतने में नाकाम रहे।

पुरुषों की 4000 मीटर इंडिविजुअल परस्यूट और कीरिन (Keirin) जैसी स्प्रिंट स्पर्धाओं में भारतीय साइकिलिस्ट फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। इस निराशा के बावजूद, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग जैसे खेलों ने भारतीय दल को अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।