द इंडियन व्यू

विंबलडन में एलिस मर्टेंस ने एलेना रायबाकिना को हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में, बेल्जियम की एलिस मर्टेंस ने कल महिला सिंगल्‍स के तीसरे दौर में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह पक्की कर ली। एक अन्य…

Ragwendra P Singh
July 5, 2026
1 min read
विंबलडन में एलिस मर्टेंस ने एलेना रायबाकिना को हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में, बेल्जियम की एलिस मर्टेंस ने कल महिला सिंगल्‍स के तीसरे दौर में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह पक्की कर ली। एक अन्य मुकाबले में, फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला ने तीसरी वरीयता प्राप्‍त पोलैंड की इगा स्वियाटेक को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश किया।

पुरुष सिंगल्‍स में, दूसरी वरीयता प्राप्‍त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने तीसरे दौर में अमरीका के मार्कोस गिरोन को 6-2, 7-6, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

आज, सर्बिया के नोवाक जोकोविच का राउंड ऑफ़ 16 के मैच में रूस के रोमन सफिउलिन से मुकाबला होगा। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्‍त इटली के यानिक सिनर का सामना जापान के शिंतारो मोचिजुकी से होगा।

महिला सिंग्‍ल्‍स के राउंड ऑफ 16 में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबलेंका और जापान की नाओमी ओसाका आमने सामने होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।