वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा, होर्मुज में एक-दूसरे के तेल टैंकरों पर हमला
वाशिंगटन/तेहरान : होर्मुज जलडमरूमध्य का सारा इलाका इस समय रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलों के निशाने पर है। अमेरिका और वाशिंगटन ने एक-दूसरे के तेल टैंकरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में गहराते…

वाशिंगटन/तेहरान : होर्मुज जलडमरूमध्य का सारा इलाका इस समय रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलों के निशाने पर है। अमेरिका और वाशिंगटन ने एक-दूसरे के तेल टैंकरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में गहराते संकट के बीच ऐसा पहली बार हो रहा है जब वाशिंगटन और तेहरान की मिसाइलें सीधे तेल टैंकरों को उड़ा रही हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान की ओर से अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के कुछ घंटे बाद की गई।ईरान ने दो अमेरिकी नौसेना के जहाजों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अमेरिकी युद्धपोत इन मिसाइलों से बचने में सफल रहे। इस हमले में किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। अमेरिकी बलों ने ईरान के तीन कच्चे तेल के टैंकरों पर हमला किया। यह कार्रवाई वाशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव में एक और बड़ी वृद्धि के तौर पर देखी जा रही है। क्षेत्र में पहले से ही वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित है। संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भी अस्थिरता बढ़ी है। तेल टैंकरों पर हमले से समुद्री परिवहन और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ सकती है।सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद अमेरिका ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में तीन ईरानी तेल टैंकर पर हमलाकर उन्हें पानी में मिला दिया। इस हमले में अमेरिका का कोई भी युद्धपोत क्षतिग्रस्त नहीं हुआ और ना ही कोई घायल हुआ। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि शनिवार सुबह ईरानी टैंकरों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में उन्होंने कई जहाजों पर हमला किया, जिनमें कथित तौर पर अमेरिका से जुड़े जहाज भी शामिल हैं।गार्ड्स ने एक बयान में कहा कि उनकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के अनधिकृत रास्ते पर तीन तेल टैंकरों और अन्य इलाकों में बच्चों की हत्या करने वाले अमेरिका से जुड़े तीन जहाजों को निशाना बनाया। उन्होंने दूसरे जहाजों को चेतावनी दी कि वे बिना मंजूरी वाले रास्तों से गुजरने की कोशिश न करें। अमेरिका ने इस बारे में तुरंत कोई पुष्टि नहीं की। इससे पहले शनिवार को, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि फारस की खाड़ी में तीन ईरानी तेल टैंकरों को हमेशा के लिए बेकार कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब ईरान के गार्ड्स ने अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका शिपिंग पर हमले जारी रखता है, तो अमेरिकी जहाजों पर हमले और भी गंभीर होंगे। इस पर इजराइल के इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज में ईरान मामलों के विशेषज्ञ डैनी सिट्रिनोविच ने एक्स पर कहा कि ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाना यह दिखाता है कि तेहरान अब उन जोखिमों को उठाने के लिए ज्यादा तैयार हो रहा है जिनसे वह पहले बचना चाहता था। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य और प्रवक्ता हसन घशघवी ने अमेरिकी युद्धपोतों पर हुए हमलों को "अमेरिका के साथ अस्तित्व की लड़ाई" का हिस्सा बताया है। उनका तर्क है कि वाशिंगटन की नौसैनिक नाकाबंदी कभी होनी ही नहीं चाहिए थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
