द इंडियन व्यू

वर्तमान में अमरीकी क्षेत्र है होर्मुज जलडमरूमध्य: डॉनल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली ( विवेक ओझा) : अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वर्तमान में अमरीकी क्षेत्र है। उन्‍होंने इस बात पर भी बल दिया है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
1 min read
वर्तमान में अमरीकी क्षेत्र है होर्मुज जलडमरूमध्य: डॉनल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली ( विवेक ओझा) : अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वर्तमान में अमरीकी क्षेत्र है। उन्‍होंने इस बात पर भी बल दिया है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

दक्षिण कैरोलिना में श्री ट्रम्प ने कहा कि अमरीका ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोक दिया है। उन्‍होंने संकेत दिया कि ईरान अमरीका के साथ समझौता चाहता है।

इस बीच, ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने ट्रम्प के दावों को खारिज कर दिया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसेन रेज़ाई ने भी ट्रम्प की टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि अमरीका की जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में असमर्थता और रणनीतिक जलमार्ग पर उसके नियंत्रण के दावे के बीच एक बड़ा अंतर है।

ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक अमरीका ईरान की मांगों को पूरा नहीं करता। ईरान की मांगों में नाकाबंदी हटाना, ईरान की जब्त संपत्तियों को मुक्त करना और तेल प्रतिबंधों में ढील देना शामिल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।