लॉस एंजिल्स में सुरंग ढही, अग्निशमन कर्मियों ने 31 श्रमिकों को बचाया
वाशिंगटन : संयुक्त राज्य अमेरिका के खूबसूरत शहर लॉस एंजिल्स में बुधवार रात एक सुरंग ढह गई। इस दौरान सुरंग में कम से कम 31 श्रमिक काम कर रहे थे। इन सभी को बचा लिया गया है। लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा एवं…

वाशिंगटन : संयुक्त राज्य अमेरिका के खूबसूरत शहर लॉस एंजिल्स में बुधवार रात एक सुरंग ढह गई। इस दौरान सुरंग में कम से कम 31 श्रमिक काम कर रहे थे। इन सभी को बचा लिया गया है। लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। लॉस एंजिल्स मनोरंजन उद्योग, हॉलीवुड, और सुंदर समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर दुनिया भर में मशहूर हस्तियों, फिल्म, टेलीविजन, और जीवंत सांस्कृतिक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है।
सीबीएस न्यूज चैनल के अनुसार, लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने बताया कि शहर के विलमिंगटन क्षेत्र में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। निर्माणाधीन यह सुरंग अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजना का हिस्सा है। विलमिंगटन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालीं लॉस एंजिल्स काउंटी पर्यवेक्षक जेनिस हैन ने कहा कि सुरंग के अंदर मौजूद श्रमिकों को घटना के लगभग एक घंटे बाद बचा लिया गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुरंग में फंसे 31 निर्माण श्रमिकों में से किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। इन श्रमिकों को लगभग 12 से 15 फुट ऊंचे मिट्टी के ढेर से सुरक्षित निकाला गया। मेयर करेन बास ने कहा कि उन्होंने इन श्रमिकों से बातचीत की है। सभी ने अग्निशमन विभाग का आभार जताया है। बास ने कहा कि अग्निशमन कर्मी लॉस एंजिल्स के सच्चे नायक हैं।
लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने कहा कि सुरंग ढहने की सूचना रात 7:58 बजे मिली। तत्काल शहर की सभी खोज और बचाव टीमों को साउथ फिगेरोआ स्ट्रीट के 1700 ब्लॉक में संसाधन के साथ भेजा गया। सुरंग का यह हिस्सा प्रवेश द्वार से छह मील दूर हुआ। 630.5 मिलियन डॉलर की अनुमानित लागत वाली एफ्लुएंट आउटफॉल सुरंग लॉस एंजिल्स काउंटी सैनिटेशन डिस्ट्रिक्ट के क्लियरवाटर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
परियोजना के प्रमुख ठेकेदार फ्लैटिरॉन ड्रैगाडोस के अनुसार, यह सुरंग सात मील लंबी, लगभग 18 फीट चौड़ी और जमीन से 450 फीट नीचे है। इसके तैयार हो जाने से 1937 और 1958 में निर्मित पुरानी अपशिष्ट जल प्रबंधन सुरंगों की मरम्मत करने में मदद मिलेगी। 2027 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
