लीड्स टेस्ट में मिली हार पर गिल ने कहा-हमारी योजना 430-435 का लक्ष्य देने की थी, निचले क्रम ने निराश किया
लीड्स : एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 371 रन का विशाल लक्ष्य गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाज़ी और फील्डिंग में हुई गलतियों पर निराशा जताई। गिल ने बताया कि टीम की योजना…

लीड्स : एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 371 रन का विशाल लक्ष्य गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाज़ी और फील्डिंग में हुई गलतियों पर निराशा जताई। गिल ने बताया कि टीम की योजना इंग्लैंड को 430-435 रन का लक्ष्य देने की थी, लेकिन निचले क्रम की लगातार दूसरी नाकामी ने भारत को सिर्फ 364 रन तक सीमित कर दिया।
गिल ने मंगलवार को मैच के बाद कहा, " हमारी योजना थी कि हम लगभग 430-435 का लक्ष्य देकर डिक्लेयर करेंगे। लेकिन हमारे आखिरी छह विकेट सिर्फ 31 रन जोड़ सके, जो निश्चित ही हमारे लिए अच्छी बात नहीं थी।"
भारत ने पहली पारी में अंतिम सात विकेट 41 रन पर गंवाए थे, जबकि दूसरी पारी में छह विकेट सिर्फ 31 रन में गिर गए। गिल ने कहा कि टीम इस कमजोरी को सुधारने के प्रयास में है।
गिल ने कहा, "हां, हमने इस पर चर्चा की थी, लेकिन जब आप मैदान पर होते हैं, तो सब कुछ बहुत जल्दी होता है। हमें इस तरह के पतनों से बचना होगा, और फील्डिंग में सुधार करना होगा।"
मैच के दौरान भारत ने कुल सात कैच छोड़े, जिनमें से दो अंतिम पारी में थे। इनमें बेन डकेट भी शामिल रहे, जिन्हें दो बार जीवनदान मिला और उन्होंने 170 गेंदों पर 149 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
गिल ने कहा, "ऐसी विकेटों पर मौके बार-बार नहीं मिलते, और हमने कई कैच छोड़े। लेकिन हमारी टीम युवा है, सीखने की प्रक्रिया में है। उम्मीद है कि अगले मैचों में हम इसमें सुधार करेंगे।"
गेंदबाज़ी की बात करें तो रवींद्र जडेजा को पांचवें दिन कुछ रफ जरूर मिले, लेकिन वह केवल एक विकेट – बेन स्टोक्स का – ही ले सके। जडेजा ने 24 ओवर में 104 रन देकर एक विकेट लिया। डकेट ने उन्हें रिवर्स स्वीप के जरिए खूब निशाना बनाया और उनके खिलाफ 38 गेंदों में 38 रन बनाए।
गिल ने जडेजा के प्रदर्शन का बचाव किया और कहा, "उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने हमारे लिए मौके बनाए भी, कुछ कैच उछले जो रिषभ ने नहीं देखे। लेकिन ऐसा क्रिकेट में होता है। कई बार मौके आपके पक्ष में नहीं जाते।"
भारत अब सीरीज में 0-1 से पीछे है और शेष चार टेस्ट मैचों में वापसी करने की चुनौती उसके सामने है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
