लाहौर से कराची जाने वाले यात्री को विमान से भेज दिया गया जेद्दा !
कराची : पाकिस्तान के हवाई यात्रा के इतिहास में ग्राउंड स्टाफ की गंभीर गलती का खामियाजा एक यात्री को भुगतना पड़ा। लाहौर से कराची जाने वाले इस यात्री को एयरसियाल की उड़ान से जेद्दा भेज दिया। इस विमान यात्री को इस वजह से…

कराची : पाकिस्तान के हवाई यात्रा के इतिहास में ग्राउंड स्टाफ की गंभीर गलती का खामियाजा एक यात्री को भुगतना पड़ा। लाहौर से कराची जाने वाले इस यात्री को एयरसियाल की उड़ान से जेद्दा भेज दिया। इस विमान यात्री को इस वजह से लगभग 15 घंटे तक परेशान होना पड़ा।
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार कोरंगी निवासी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मलिक शाहजैन सात जुलाई की रात बच्चे की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर कराची जाने के लिए लाहौर हवाई अड्डा पहुंचे। शाहजैन का कहना है कि वह रात करीब नौ बजे कराची जाने वाली उड़ान के लिए बोर्डिंग पास लेकर एयरलाइन स्टाफ के पास पहुंचे। टर्मिनल पर एयरसियाल के दो विमान खड़े थे। इनमें एक को कराची और दूसरे को जेद्दा जाना था। दोनों को रात 10 बजे उड़ान भरनी थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपना बोर्डिंग पास एयरलाइन स्टाफ सौंप दिया। इसके बाद मुझे अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान द्वार की ओर निर्देशित किया गया। मुझे बिना बताए खिड़की वाली सीट 17 एफ पर बैठा दिया गया। उड़ान के दो घंटे बाद मैंने फ्लाइट अटेंडेंट से पूछा कि विमान कराची कब पहुंचेगा। अटेंडेंट से यह जानकर आश्चर्य हुआ कि विमान जेद्दा के रास्ते में है।
शाहजैन के अनुसार गलती का अहसास होने पर चालक दल में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कैप्टन को स्थिति की जानकारी दी। सऊदी अरब पहुंचने पर एयरलाइन कर्मचारियों ने मामले को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह विफल रहे। सऊदी सीमा शुल्क और सुरक्षा अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि मुझे विमान से लगभग 800 मीटर दूर ले जाया गया। कई बार पूछताछ की गई और मेरी पानी की बोतल की भी जांच की गई। पूछताछ के दौरान सऊदी सुरक्षा दल के एक बंगाली भाषी सदस्य ने अनुवादक की भूमिका निभाई। मैंने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस दौरान एयरलाइन के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह घटना एयरलाइन की लापरवाही के कारण हुई। तब उन्हें लाहौर की वापसी उड़ान में बिठाया गया।
शाहजैन ने कहा कि समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। लाहौर पहुंचने पर उन्हें कराची के लिए दूसरा टिकट खरीदने को कहा गया। उनके पास केवल 15 हजार रुपये थे और टिकट की कीमत 23 हजार रुपये थी। इसलिए टिकट खरीदने के लिए उन्हें अपनी फैक्टरी के कराची कार्यालय से संपर्क करना पड़ा। शाहजैन ने कहा कि एयरलाइन ने अभी तक माफी नहीं मांगी है और न ही जिम्मेदारी स्वीकार की है। इसलिए उन्होंने कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस भेजने का उनका उद्देश्य आर्थिक मुआवजा मांगना नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करना है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
