रूस ने अपने नागरिकों से तत्काल इजराइल छोड़ने का आग्रह किया, मिस्र के रास्ते लौटने की सलाह
मॉस्को : इजराइल के तेल अवीव में स्थित रूस के दूतावास ने अपने नागरिकों से तत्काल इजराइल छोड़ने का आग्रह किया है। राजदूत अनातोली विक्टरोव ने आज रूसी मीडिया से कहा कि इजराइल और ईरान के बीच पिछले सप्ताह के अंत से मिसाइल और…

मॉस्को : इजराइल के तेल अवीव में स्थित रूस के दूतावास ने अपने नागरिकों से तत्काल इजराइल छोड़ने का आग्रह किया है। राजदूत अनातोली विक्टरोव ने आज रूसी मीडिया से कहा कि इजराइल और ईरान के बीच पिछले सप्ताह के अंत से मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं। ऐसे में रूस के नागरिकों का इजराइल में रहना खतरे से खाली नहीं है।
द मास्को टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार विक्टरोव ने रोसिया 24 प्रसारक से कहा, "इजराइल में मौजूद सभी रूसी नागरिकों को स्थिति सामान्य होने तक देश छोड़ देना चाहिए।" उन्होंने रूस के नागरिकों को मिस्र के रास्ते लौटने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिस्र से रूस के नागरिक बिना वीजा के मॉस्को के लिए उड़ान भर सकते हैं।
उन्होंने कहा, "स्थिति तनावपूर्ण है, मुझे स्वीकार करना चाहिए। इजराइल में राजनयिकों और रूसी नागरिकों दोनों के जीवन के लिए काफी खतरा है।" राजदूत ने कहा कि व्यापक निकासी की आवश्यकता पड़ने पर आकस्मिक योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। सप्ताहांत में तेहरान में रूस के दूतावास ने अपने वाणिज्य दूतावास में गतिविधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर अपने नागरिकों के एक समूह को रूस वापस बुला लिया है।
इस बीच रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एयरलाइंस को ईरान और इजराइल के लिए उड़ानें निलंबित करने और उन देशों के साथ-साथ जॉर्डन और इराक के ऊपर के हवाई क्षेत्र से कम से कम 26 जून तक बचने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजराइली हमलों की निंदा करते हुए मध्य पूर्व में शांति भंग होने की चेतावनी दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि रूस दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
