द इंडियन व्यू

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर मिसाइल हमला: 'MV अमीर-1' जहाज पर फंसे 13 भारतीय नाविक, विदेश मंत्रालय अलर्ट पर

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ कीव / नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर एक बार फिर तनाव गहरा गया है। यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र स्थित चोर्नोमोर्स्क (Chornomorsk) बंदरगाह पर हुए एक संदिग्ध मिसाइल हमले के बाद वहां…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर मिसाइल हमला: 'MV अमीर-1' जहाज पर फंसे 13 भारतीय नाविक, विदेश मंत्रालय अलर्ट पर

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ कीव / नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर एक बार फिर तनाव गहरा गया है। यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र स्थित चोर्नोमोर्स्क (Chornomorsk) बंदरगाह पर हुए एक संदिग्ध मिसाइल हमले के बाद वहां खड़े वाणिज्यिक मालवाहक जहाज 'एमवी अमीर-1' (MV Amir-1) पर सवार 13 भारतीय नाविक (Seafarers) फंस गए हैं। जहाज के डेक और इंजन रूम के आसपास मामूली नुकसान की खबर है, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

कीव स्थित भारतीय दूतावास और भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) इस गंभीर स्थिति पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ओडेसा पोर्ट अथॉरिटी और जहाज की मैनेजमेंट कंपनी के साथ सीधा संपर्क स्थापित कर लिया गया है। दूतावास के अधिकारी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के साथ तालमेल बिठा रहे हैं ताकि बंदरगाह क्षेत्र में हवाई हमलों के खतरे के बीच भारतीय नाविकों को सुरक्षित बंकरों में पहुंचाना और उनकी वतन वापसी सुनिश्चित की जा सके।

जहाज पर फंसे नाविकों के परिजनों ने भारत सरकार से अपने परिजनों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है। ऑल इंडिया सीफेरर्स एसोसिएशन ने भी केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के जरिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। काला सागर (Black Sea) के इस इलाके में बंदरगाहों और व्यापारिक जहाजों को लगातार निशाना बनाए जाने से मर्चेंट नेवी के कर्मचारियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।