द इंडियन व्यू

यूएस ओपन 2026: इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। पोलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। 2022 की चैंपियन स्वियातेक ने सोमवार को चीन की वांग शियू को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में…

Ragwendra P Singh
September 1, 2026
2 min read
यूएस ओपन 2026: इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। पोलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। 2022 की चैंपियन स्वियातेक ने सोमवार को चीन की वांग शियू को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।स्वियातेक ने आर्थर ऐश स्टेडियम के बजाय लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 88 मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले सेट में 3-1 की बढ़त हासिल करने के बाद एक और सर्विस ब्रेक के साथ सेट अपने नाम कर लिया।दूसरे सेट में भी स्वियातेक ने दबाव बनाए रखा। आठवें गेम में सर्विस ब्रेक हासिल करने के बाद उन्होंने मुकाबला समाप्त कर दिया।मैच के बाद स्वियातेक ने कहा, “निश्चित रूप से यह मेरे लिए अच्छा दिन रहा। शुरुआत से ही मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा था। मेरे अंदर ऊर्जा और तीव्रता थी और मैं इसे आगे भी बनाए रखना चाहती हूं।”उन्होंने कहा कि वांग के गहरे और काफी टॉपस्पिन वाले शॉट्स का सामना करने के लिए उन्हें अपनी ताकत का इस्तेमाल करना पड़ा।स्वियातेक इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में टोरंटो ओपन का खिताब जीता था और सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। अब उनकी नजर अपने सातवें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है।स्वियातेक ने कहा, “कुछ अच्छे परिणामों के बाद ग्रैंड स्लैम में आना अच्छा है। मैंने इस चरण में काफी सुधार किया है और अब अपने खेल की छोटी-छोटी कमियों को बेहतर करने पर ध्यान दे रही हूं।”दूसरे दौर में स्वियातेक का सामना नादिया पोडोरोस्का से होगा, जिन्होंने इससे पहले सिमोना वाल्टर्ट को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।अनिसिमोवा भी दूसरे दौर मेंअमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने हमवतन एशलिन क्रूगर को 6-1, 6-3 से हराया। अब अनिसिमोवा का सामना ऑस्ट्रिया की लिली टैगर से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।