म्यूनिख आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2025: भारत ने दो स्वर्ण, दो कांस्य के साथ पदक तालिका में हासिल किया तीसरा स्थान
म्यूनिख : जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित तीसरे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2025 में भारत की 36 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। इसमें दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत…

म्यूनिख : जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित तीसरे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2025 में भारत की 36 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। इसमें दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे आगे केवल चीन और नॉर्वे ही रहे।
दो बार की ओलंपियन और 'गन फॉर ग्लोरी' अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं एलेवनिल वलारिवन ने भारत का पदक खाता खोला। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जिसमें उन्होंने 231.2 का स्कोर किया। इसके अलावा उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 635.9 अंक हासिल कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
वहीं, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में भारत की सिफ्ट कौर समरा ने 453.1 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 19 वर्षीय सुरूचि सिंह ने म्यूनिख में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में 241.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर वर्ल्ड कप 2025 में अपना तीसरा गोल्ड हासिल किया। इससे पहले वह ब्यूनस आयर्स और लीमा में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं।
पुरुष और महिला मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अर्जुन बबूटा और आर्या बोर्से की जोड़ी ने चीनी टीम को 17-7 से हराकर भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलाया। एक अन्य प्रतिभाशाली 'गन फॉर ग्लोरी' खिलाड़ी मद्देनेनी उमामहेश ने भी पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्वालिफिकेशन राउंड में 632.3 अंक हासिल कर टॉप 8 में जगह बनाई।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए एलेवनिल वलारिवन ने कहा, "हम हर दिन देश के लिए कुछ हासिल करने के सपने के साथ ट्रेनिंग करते हैं। मैं 'गन फॉर ग्लोरी' और विशेष रूप से कोच नेहा चव्हाण की आभारी हूं, जिनके मार्गदर्शन ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।"
अपने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड को लेकर उन्होंने कहा, "रिकॉर्ड बनाना मेरे और मेरे कोचों की मेहनत का फल है। मैंने क्वालिफिकेशन में सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया और खुशी है कि परिणाम सकारात्मक रहा।"
लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता और 'गन फॉर ग्लोरी' के संस्थापक गगन नारंग ने टीम के प्रदर्शन पर कहा, "भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करते देखना अत्यंत गर्व और संतोषजनक है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं खेल में योगदान दे पा रहा हूं और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देख रहा हूं।"
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2025 की अगली राइफल और पिस्टल स्पर्धा सितंबर में चीन के निंगबो में आयोजित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
