मोहम्मद यूनुस राजनीतिक अस्थिरता के बीच लंदन में बीएनपी को 'साध' बांग्लादेश लौटे
ढाका : बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव की तारीखों की घोषणा पर मची राजनीतिक अस्थिरता के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो, मोहम्मद यूनुस लंदन से आज स्वदेश लौट आए। मुख्य सलाहकार के वरिष्ठ सहायक प्रेस सचिव फोयेज अहमद ने कहा कि…

ढाका : बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव की तारीखों की घोषणा पर मची राजनीतिक अस्थिरता के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो, मोहम्मद यूनुस लंदन से आज स्वदेश लौट आए। मुख्य सलाहकार के वरिष्ठ सहायक प्रेस सचिव फोयेज अहमद ने कहा कि वो चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी कर ढाका लौटे। इस दौरान लंदन में प्रो. यूनुस की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान से कल हुई मुलाकात ने राजनीतिक विश्लेषकों के कान खड़े कर दिए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान आम चुनाव की मांग पर अंतरिम सरकार को घेरते रहे हैं। वह 16 साल से लंदन में निर्वासन में रह रहे हैं। इस मुलाकात के बाद उनके स्वदेश लौटने की संभावना बढ़ गई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने लंदन के एक होटल में शुक्रवार को प्रो. यूनुस से मुलाकात की। दोनों के बीच बांग्लादेश के अगले आम चुनाव, सुधार और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। सनद रहे लंदन में दोनों के बीच चर्चा के बाद जारी बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, ''मुख्य सलाहकार ने घोषणा की है कि चुनाव अगले साल फरवरी के पहले पखवाड़े तक होंगे। यदि सभी तैयारियां पूरी हो जाती हैं तो चुनाव 2026 में रमजान की शुरुआत से पहले के सप्ताह में भी हो सकते हैं।'' सनद रहे तारिक रहमान यही मांग करते रहे हैं।
इस बयान में यह भी कहा गया कि बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया का भी मानना है कि अगर चुनाव इसी समय पर कराए जाएं तो बेहतर होगा। राजनीतिक विश्लेष मानकर चल रहे हैं कि मोहम्मद यूनुस और तारिक रहमान के बीच हुई बैठक बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। इस समय खालिदा जिया की बीएनपी बांग्लादेश में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया चुका है। लंदन में प्रो. यूनुस का ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात का भी कार्यक्रम था। स्टारमर ने अवामी लीग की चिंताओं के बाद यूनुस से मिलने से इनकार कर दिया।
ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, इस दौरान प्रो. यूनुस ने पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन से टेलीफोन पर बातचीत की। 12 जून को उन्हें लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय हार्मनी अवार्ड मिला। उन्होंने इंडो-पैसिफिक के लिए यूके संसदीय अवर सचिव कैथरीन वेस्ट, यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर सर लिंडसे हॉयल, यूके के व्यापार और व्यापार सचिव और व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स, यूके के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल, एयरबस के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाउटर वान वर्श और मेन्जीस एविएशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष चार्ल्स वाइली, राष्ट्रमंडल महासचिव शर्ली अयोर्कर बोचवे और ब्रिटेन के सांसदों के एक समूह से मुलाकात की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
