द इंडियन व्यू

मेकर्स ने दिखाई ‘रामायण’ की पहली झलक, रणबीर और यश को देख फैंस हुए रोमांचित

नई दिल्ली : नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का अब इंतजार खत्म हुआ है, क्योंकि आखिरकार 'रामायण' का पहला वीडियो जारी कर दिया गया है। इस झलक में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
मेकर्स ने दिखाई ‘रामायण’ की पहली झलक, रणबीर और यश को देख फैंस हुए रोमांचित

नई दिल्ली : नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का अब इंतजार खत्म हुआ है, क्योंकि आखिरकार 'रामायण' का पहला वीडियो जारी कर दिया गया है। इस झलक में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं और उनके अवतार को देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

'रामायण' में कलाकारों की शानदार कास्टिंग ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस फिल्म में सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे और टीजर में उन्हें रणबीर कपूर के साथ आमने-सामने देखा जा सकता है। रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में अपने शक्तिशाली अंदाज में नजर आएंगे। विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका में दिखाई देंगे, वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में एक नई छवि में नजर आएंगी। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को देखकर यह साफ है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' एक भव्य और ऐतिहासिक अनुभव देने वाली है।

नितेश तिवारी की 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी। पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। खास बात यह है कि सुपरस्टार यश न सिर्फ रावण की भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि इस प्रोजेक्ट से बतौर सह-निर्माता भी जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' का बजट लगभग 835 करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बना देता है। इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और इसके हर अपडेट को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।