द इंडियन व्यू

मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मोइज्जू ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी भरा स्वागत

माले : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन का दौरा पूरा कर शुक्रवार को मालदीव की दो दिवसीय यात्रा पर माले पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मालदीव पहुंचने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू सहित उनकी कैबिनेट ने गर्मजोशी भरा…

Ragwendra P Singh
July 25, 2025
1 min read
मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मोइज्जू ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी भरा स्वागत

माले : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन का दौरा पूरा कर शुक्रवार को मालदीव की दो दिवसीय यात्रा पर माले पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मालदीव पहुंचने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू सहित उनकी कैबिनेट ने गर्मजोशी भरा स्वागत किया।

सन ऑनलाइन के मुताबिक आज सुबह माले एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू और विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील सहित अन्य कैबिनेट सहयोगियों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। राष्ट्रपति मोइज्जू प्रधानमंत्री मोदी से गले मिले। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के निमंत्रण पर मालदीव पहुंचे हैं।

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ पर मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह साल भारत और मालदीव के राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरा होने का भी प्रतीक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।