माघ मेला–2026 में त्वरित फायर सर्विस कार्रवाई से आग पर समय रहते पाया गया काबू
प्रयागराज: माघ मेला में फायर सर्विस की सक्रियता के चलते मेला क्षेत्र में लगी आग पर त्वरित काबू पा लिया गया। प्रयागराज में मंगलवार दिनांक को मेला क्षेत्र अंतर्गत थाना झूँसी, सेक्टर–05 में श्री राम नाम एवं मानव प्रचार…

प्रयागराज: माघ मेला में फायर सर्विस की सक्रियता के चलते मेला क्षेत्र में लगी आग पर त्वरित काबू पा लिया गया।
प्रयागराज में मंगलवार दिनांक को मेला क्षेत्र अंतर्गत थाना झूँसी, सेक्टर–05 में श्री राम नाम एवं मानव प्रचार संघ, निकट संगम लोवर चौराहा स्थित संस्था परिसर में विद्युत आपूर्ति के दौरान लाइट फ्लक्चुएशन के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई।
घटना की सूचना 17:45 बजे प्राप्त होते ही घटनास्थल के निकट ड्यूटीरत दो-पहिया फायर वाहन तत्काल मौके पर पहुँचा। इसके उपरांत मात्र 02 मिनट के भीतर फायर सर्विस के कुल 06 वाहन घटनास्थल पर पहुँच गए तथा तत्परता से अग्निशमन कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
माघ मेला पुलिस के मुताबिक इस आगजनी की घटना में 02 छोलदारियाँ जलने की सूचना है। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। फायर सर्विस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया है तथा स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में हुनर की गरिमा और राष्ट्रीय वैश्विक मान्यता का प्रतीक है माटीकला महोत्सव
मुख्यमंत्री रहते हुए शादी करने वाले उमर अब्दुल्ला 5वें CM, वीरभद्र सिंह से लेकर भगवंत मान तक लिस्ट में शामिल
उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों ने इंग्लैंड में शादी की थी और यह एक प्रेम विवाह था। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी, जहां पायल काम करती थीं। पायल सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। उमर और पायल के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया कई वर्षों तक चली और 31 जुलाई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त कर दिया।
जापान के तट पर आया 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, शिमा शहर के पास दर्ज किए गए झटके
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अधिकारियों द्वारा कोई सुनामी चेतावनी (Tsunami Warning) जारी नहीं की गई है। फिलहाल इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से किसी भी तरह के बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की तत्काल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
नेहरू की कुर्सी पर बैठीं मीरा कुमार, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुई ‘जनता की अदालत’, राहुल गांधी बोले- जाने का समय तय
खेड़ा ने आगे लिखा कि उसी कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को पद पर बने रहने के अयोग्य घोषित किया। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को देश की जनता ने खारिज कर दिया है और उनका पद छोड़ना अब केवल समय की बात है।
