द इंडियन व्यू

भारतीय और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण अभ्यास 2026 का कोच्चि में होगा होगा

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण (ईओडी) अभ्यास 2026 का आयोजन 10 से 14 अगस्त 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में किया जाएगा। इस द्विपक्षीय अभ्यास…

Ragwendra P Singh
August 9, 2026
2 min read

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण (ईओडी) अभ्यास 2026 का आयोजन 10 से 14 अगस्त 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में किया जाएगा। इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं की विशेषज्ञ गोताखोरी एवं विस्फोटक आयुध निस्तारण टीमों के बीच परस्पर संचालन क्षमता को बढ़ाना तथा पेशेवर सहयोग को और मजबूत करना है।

इस पांच दिवसीय अभ्यास में विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), संयुक्त प्रशिक्षण, उपकरणों का प्रदर्शन और विभिन्न परिस्थितियों पर आधारित व्यावहारिक अभ्यास शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से आधुनिक विस्फोटक आयुध निस्तारण तकनीकों, नवीन प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, दोनों देशों की नौसेनाओं को एक-दूसरे की क्षमताओं, परिचालन अवधारणाओं और कार्य-प्रणालियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा।

इस अभ्यास का उद्देश्य मिलकर सीखने और कामकाज में तालमेल को बढ़ावा देना है, ताकि दोनों नौसेनाओं के कर्मी कार्य-पद्धतियों को बेहतर बना सकें, आपसी समझ को विस्तार दे सकें तथा विस्फोटक आयुध निस्तारण से जुड़ी जटिल एवं बदलती चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने की अपनी क्षमता को और सुदृढ़ कर सकें।

भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना वर्ष 2005 से संयुक्त रूप से जहाज का मलबा हटाने एवं बचाव व विस्फोटक आयुध निस्तारणअभ्यास आयोजित करती आ रही हैं। आगामी अभ्यास इस विशेष द्विपक्षीय प्रशिक्षण श्रृंखला का आठवां संस्करण है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं की उस मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है जिसके तहत वे आपसी तालमेल को बेहतर बनाने, कार्य-प्रणालियों से जुड़ी जानकारी साझा करने और समुद्री अभियानों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।