द इंडियन व्यू

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला धरती पर लौटे

कैलिफोर्निया : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला के धरती पर लौटने का इंतजार खत्म हुआ। एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ सकुशल लौट…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला धरती पर लौटे

कैलिफोर्निया : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला के धरती पर लौटने का इंतजार खत्म हुआ। एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ सकुशल लौट आए। उनका स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर उतरा।

करीब 23 घंटे के सफर के बाद स्पेसक्राफ्ट आज दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में उतरा। चारों अंतरिक्ष यात्री एक दिन पहले शाम 4:45 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। अब धरती पर लौटने के बाद पूरी टीम को चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। शुभांशु शुक्ला के साथ लौटने वाले अतरिक्ष यात्रियों में कमांडर पैगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू शामिल हैं।

सभी अंतरिक्ष यात्री 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे आईएसएस पहुंचे थे। एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे ये रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभांशु की वापसी पर सोशल मीडिया पर कहा, ''मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए स्वागत करता हूं। शुभांशु ने अपने समर्पण, साहस से अरबों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन- गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।