ब्रिटिश उच्चायुक्त सारा कुक ने बांग्लादेश में बीएनपी नेताओं से मुलाकात की
ढाका : बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीखों पर मचे घमासान के बीच आज ब्रिटिश उच्चायुक्त सारा कुक ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक चली यह मुलाकात बंद कमरे में हुई। ढाका…

ढाका : बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीखों पर मचे घमासान के बीच आज ब्रिटिश उच्चायुक्त सारा कुक ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक चली यह मुलाकात बंद कमरे में हुई।
ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार की खबर के अनुसार सारा कुक ने बीएनपी मुख्यालय गुलशन में पार्टी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से आगामी राष्ट्रीय चुनाव और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य सैरुल कबीर खान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बैठक शुरू हुई जो एक घंटे से अधिक समय तक चली।
बैठक में बीएनपी स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अब्दुल मोईन खान और आयोजन सचिव शमा ओबैद भी मौजूद रहे। खान और ओबैद पार्टी प्रमुख की विदेश मामलों की सलाहकार समिति के सदस्य हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
