बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर: द मूवी' का जलवा जारी
अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।सैकनिल्क…

अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को 32 करोड़ और ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर में फिल्म अब तक 132.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है।वीकेंड पर मिली इस मजबूत कमाई से साफ है कि 'मिर्जापुर' की लोकप्रियता बड़े पर्दे पर भी दर्शकों के बीच बरकरार है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स और फ्रेंचाइजी की मजबूत फैन फॉलोइंग का फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलता नजर आ रहा है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने पहले से सिनेमाघरों में मौजूद कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।दूसरी ओर, यश की 'टॉक्सिक' की रफ्तार वीकेंड पर भी धीमी बनी हुई है। फिल्म ने 12वें दिन 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका भारत में नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई अब तक 337.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो इसके कथित 500 करोड़ रुपये के बजट से काफी दूर है। वहीं, 'हनुमान अंश' ने 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
