द इंडियन व्यू

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कल से, पांच दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट सहित नए अध्यक्ष का होगा चुनाव

पटना : नवनिर्वाचित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनने के बाद अब 18 वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार यानी 01 दिसंबर से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र में पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। दूसरे दिन…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
3 min read
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कल से, पांच दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट सहित नए अध्यक्ष का होगा चुनाव

पटना : नवनिर्वाचित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनने के बाद अब 18 वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार यानी 01 दिसंबर से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र में पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। तीसरे दिन राज्यपाल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे और द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा।राज्यपाल के अभिभाषण पर उसके बाद चर्चा होगी और उसे सदन से पास कराया जाएगा।द्वितीय अनुपूरक बजट पर भी चर्चा के बाद सरकार उसे सदन से पास करायेगी। विधानसभा सत्र को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। इस बार विधानसभा को हाईटेक बनाया गया है। विधानसभा को सजाया संवारा जा रहा है। विधानसभा में बड़ी संख्या में नए विधायक चुन कर आए हैं, तो वहीं पुराने चेहरे भी देखने को मिलेंगे।पांच दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है।विधानसभा की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार विधानसभा की कार्यवाही में 01 दिसंबर को नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा, 02 दिसंबर को विधानसभा के नए अध्यक्ष का निर्वाचन, 03 दिसंबर को 11:30 से बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के एक साथ बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण। इसके बाद राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभापति पर रखा जाएगा।तीन दिसंबर को ही सरकार की ओर से द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और अंत में विधानसभा अध्यक्ष शोक प्रस्ताव पढ़ेंगे। 04 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और चर्चा के बाद सरकार का उत्तर होगा। फिर सरकार धन्यवाद प्रस्ताव सदन से पास करायेगी। और आखिरी दिन पांच दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी जिसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य भाग लेंगे और फिर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर होगा सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट उत्तर के बाद पास करायेगी।नरेंद्र नारायण यादव बने हैं प्रोटेम स्पीकरनवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हो गई है। राज्यपाल ने शपथ भी दिल दी है। जदयू के वरिष्ठ नेता और मधेपुरा के आलमगंज से लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले नरेंद्र नारायण यादव के जिम्मे प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव में इस बार राजग को 202 सीटों पर जीत मिली है। 243 सदस्य विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और उसे 89 सीटों पर जीत मिली है। जदयू दूसरे नंबर पर है और उसे 85 सीटों पर जीत मिली है। राजद तीसरे नंबर पर है और उसे 25 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को 6, हम को 5, एआईएमआईएम को 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4, बसपा को एक सीट पर जीत मिली है। वामपंथी दलों में माले को दो सीटों पर, माकपा को एक सीट पर और भाकपा का इस बार खाता नहीं खुला है। आईआईपी को एक सीट पर जीत मिली है तो वहीं जन सुराज सहित कई दलों का खाता नहीं खुला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।