द इंडियन व्यू

बांग्लादेश ने 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

ढाका : बांग्लादेश की नौसेना ने कथित तौर पर देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने और बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनके मछली पकड़ने वाले दोनों ट्रॉलरों तट…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
1 min read
बांग्लादेश ने 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

ढाका : बांग्लादेश की नौसेना ने कथित तौर पर देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने और बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनके मछली पकड़ने वाले दोनों ट्रॉलरों तट के पास निगरानी में रखा गया है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि इन ट्रॉलरों को सोमवार देर रात गहरे समुद्र में फेयरवे बॉय क्षेत्र के पास रोका गया। ट्रॉलरों से समुद्री मछलियों की कई प्रजातियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए मोंगला लाया गया है।

मोंगला उप जिला मत्स्य अधिकारी जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि भारतीय ट्रॉलर मछली पकड़ने के लिए बांग्लादेशी जलक्षेत्र में घुस आए थे। नियमित गश्त के दौरान नौसेना के रडार ने इनको देखा। नौसेना कर्मियों की मौजूदगी का आभास होते ही भारतीय मछुआरों ने ट्रॉलरों के साथ भागने की कोशिश की। अंततः उन्हें पकड़ लिया गया। मोंगला थाना प्रभारी मोहम्मद अनीसुर रहमान ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।