पूर्व राष्ट्रपति को पार्टी की सदस्यता देने का अंतिम अधिकार ओली को सौंपा गया
काठमांडू : सक्रिय राजनीति में आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी को पार्टी की सदस्यता देने के लिए रविवार को नेकपा एमाले पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक चल रही है। इस बैठक में पूर्व राष्ट्रपति को पार्टी की सदस्यता…

काठमांडू : सक्रिय राजनीति में आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी को पार्टी की सदस्यता देने के लिए रविवार को नेकपा एमाले पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक चल रही है। इस बैठक में पूर्व राष्ट्रपति को पार्टी की सदस्यता देने का अंतिम अधिकार पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को सौंपा गया है।
पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक में पूर्व राष्ट्रपति की सक्रिय राजनीति को लेकर चर्चा जारी है। पार्टी के अधिकांश सदस्य उनके सक्रिय राजनीति में आने का समर्थन कर रहे हैं, पर कुछ नेता इसका विरोध भी कर रहे हैं। बैठक में पार्टी अध्यक्ष ओली ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी के भीतर गुटबंदी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी एमाले ही नहीं, देश के अन्य राजनीतिक दलों में भी इसको लेकर अलग-अलग धारणा सामने आ रही है।
ओली ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वो भी इसके पक्ष में नहीं है, लेकिन यहां पार्टी के कई नेताओं के विचार सुनने के बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता देने का फैसला तुरंत ही नहीं लिया जा सकता है। ओली ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के सक्रिय राजनीति में आने का क्या कुछ असर हो सकता है, इसका सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए ही उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। पार्टी के नेताओं ने मांग की है कि अगले विधान अधिवेशन से पहले ही विद्या भंडारी की सदस्यता को लेकर फैसला कर लिया जाए, ताकि अगले महाधिवेशन में भंडारी भी आंतरिक चुनाव में हिस्सा ले सकें।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
