द इंडियन व्यू

पूर्व मिनेसोटा हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन को अंतिम विदाई, बाइडेन-हैरिस और गवर्नर वॉल्ज हुए शामिल

मिनियापोलिस : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज शनिवार को मिनेसोटा की पूर्व हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 1,000 से अधिक शोक…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
2 min read
पूर्व मिनेसोटा हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन को अंतिम विदाई, बाइडेन-हैरिस और गवर्नर वॉल्ज हुए शामिल

मिनियापोलिस : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज शनिवार को मिनेसोटा की पूर्व हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 1,000 से अधिक शोक संतप्त नागरिकों के बीच यह श्रद्धांजलि सभा उनके राजनैतिक योगदान और मानवीय मूल्यों को याद करते हुए आयोजित की गई।

गवर्नर टिम वॉल्ज ने अपने भाषण में कहा, “मेलिसा हॉर्टमैन मिनेसोटा के इतिहास की सबसे प्रभावशाली स्पीकर थीं। मैं उन्हें एक दोस्त, मार्गदर्शक और सबसे प्रतिभाशाली विधायक के रूप में याद करता हूं।" उन्होंने कहा कि हॉर्टमैन ने जनसेवा को अपना जीवन बनाया और उनकी नीतियों ने लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया।

गवर्नर वॉल्ज ने कहा, “मेलिसा और मार्क के जीवन से हमें यह सीखना चाहिए कि हम राजनीति और जीवन में कैसे एक-दूसरे से पेश आएं। जोश के साथ लड़ें, लेकिन इंसानियत को न भूलें।”

मेलिसा हॉर्टमैन की दो सप्ताह पहले एक हमले में हत्या कर दी गई थी, जिसमें उनका पति मार्क भी मारे गए थे। यह हमला एक ऐसे व्यक्ति ने किया जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उनके घर पहुंचा था। इसे "राजनीतिक हत्या" करार देते हुए जांच की जा रही है। इस हमले में एक राज्य सीनेटर और उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

हॉर्टमैन मिनेसोटा के इतिहास की पहली महिला थीं जिन्हें राजकीय सम्मान के साथ राज्य की संसद रोटुंडा में लेट इन स्टेट किया गया। यह पहली बार था जब किसी दंपति और उनके पालतू कुत्ते को भी यह सम्मान दिया गया। उनका गोल्डन रिट्रीवर ‘गिल्बर्ट’, जो हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था, बाद में दर्द के चलते दया मृत्यु दी गई।

उल्लेखनीय है कि 2004 में पहली बार चुनी गई हॉर्टमैन ने मिनेसोटा विधानसभा में कई ऐतिहासिक विधेयकों को पारित कराने में अहम भूमिका निभाई। 2023 में उन्होंने लोकलुभावन एजेंडा को पास करवाया जिसमें सरकारी स्कूलों में मुफ्त भोजन, गर्भपात और ट्रांस अधिकारों का विस्तार जैसे प्रगतिशील कानून शामिल थे। 2025 में विधानसभा में बराबरी की संख्या (67-67) होने पर उन्होंने स्पीकर एमेरिटा का पद स्वीकार किया और राज्य सरकार को शटडाउन से बचाने के लिए बजट गतिरोध सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।