पाकिस्तान में सिंधु नदी के गुड्डू बैराज में जलस्तर बढ़ा
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में काशमोर के पास सिंधु नदी के गुड्डू बैराज में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से तीन सहायक नहरों में पानी छोड़ा गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, गुड्डू बैराज में सिंधु नदी का जलस्तर…

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में काशमोर के पास सिंधु नदी के गुड्डू बैराज में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से तीन सहायक नहरों में पानी छोड़ा गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, गुड्डू बैराज में सिंधु नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है।
एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, मंगलवार को गुड्डू बैराज में मध्यम स्तर की बाढ़ बनी हुई है। गुड्डू बैराज में पिछले 12 घंटों में 3,75,500 क्यूसेक पानी आया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए 3,35,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। स्थानीय निवासियों ने कहा, "पानी का दबाव बढ़ने से नहरों के तटबंध और कमजोर हो रहे हैं।"
बैराज नियंत्रण कक्ष ने अगले 24 घंटों के दौरान सिंधु नदी के जलस्तर में और वृद्धि की भविष्यवाणी की है। बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग ने बताया है कि सुक्कुर बैराज पर 289,500 और कोटरी बैराज में 77,100 क्यूसेक क्यूसेक पानी का प्रवाह है।
पाकिस्तान में सिंधु नदी पर गुड्डू बैराज 1962 में बनकर तैयार हुआ था। इसका उद्घाटन 1962 में तत्कालीन फील्ड मार्शल अयूब खान ने किया था।
पूर्व राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा ने 02 फरवरी, 1957 को इसकी आधारशिला रखी थी। गुड्डू बैराज सिंचाई की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह सुक्कुर, जैकोबाबाद और लरकाना जिलों के कुछ हिस्सों को पानी उपलब्ध कराता है। इस बैराज की लंबाई लगभग 4,450 फीट (1,356 मीटर) है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
