पाकिस्तान में मानसूनी बारिश में 19 की मौत, बाढ़ का खतरा बढ़ा
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मानसून की पहली बारिश में 19 लोगों की मौत हो गई। यह जनहानि बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में हुई है। इस बीच राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र ने आज और कल मुल्क के विभिन्न…

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मानसून की पहली बारिश में 19 लोगों की मौत हो गई। यह जनहानि बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में हुई है। इस बीच राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र ने आज और कल मुल्क के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का पूर्वानुमान जारी किया है।
डॉन अखबार की खबर के अनुसार, राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र ने 10 जुलाई तक मध्यम से भारी मानसूनी बारिश और लगभग सभी नदियों में बाढ़ का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और अन्य अधिकारियों को संभावित आपातकालीन स्थितियों, खासकर बाढ़ से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने बताया कि बलूचिस्तान में पिछले 48 घंटों में हुई मानसून की बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान के लगभग 22 जिले बारिश से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 22 घर क्षतिग्रस्त और पांच नष्ट हो गए।
पीडीएमए के अधिकारियों ने कहा कि इससे ईरान की सीमा से सटा वाशुक जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां खड़ी फसलें बह गईं और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद के विभिन्न हिस्सों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन बच्चों सहित कम से कम छह लोग डूब गए। खैबर पख्तूनख्वा में मलकंद, बुनेर, मनशेरा और करक जिलों में छह लोगों की जान चली गई।
प्रधानमंत्री शहबाज ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बचाव एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि तरबेला बांध स्पिल-वे के संचालन से सिंधु नदी के किनारे निचले जिलों में बाढ़ से स्थिति बिगड़ सकती है। अधिकारियों के अनुसार, काबुल, सिंधु, झेलम और चिनाब सहित सभी प्रमुख नदियों में पानी का प्रवाह तेजगति से बढ़ने की उम्मीद है। स्वात और पंजकोरा नदी के अलावा अन्य सहायक नदियां कभी भी विकराल रूप धारण कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
