द इंडियन व्यू

पाकिस्तान में बलूच महिला मंच की केंद्रीय संयोजक डॉ. शाली गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में बलूच महिला मंच (बीडब्ल्यूएफ) की केंद्रीय संयोजक डॉ. शाली बलूच को उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वह बीडब्ल्यूएफ के आगामी सम्मेलन के सिलसिले में…

Ragwendra P Singh
July 26, 2025
2 min read
पाकिस्तान में बलूच महिला मंच की केंद्रीय संयोजक डॉ. शाली गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में बलूच महिला मंच (बीडब्ल्यूएफ) की केंद्रीय संयोजक डॉ. शाली बलूच को उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वह बीडब्ल्यूएफ के आगामी सम्मेलन के सिलसिले में दौरे पर थीं। ग्वादर प्रेस क्लब में 27 जुलाई को आहूत सम्मेलन से पहले शुक्रवार को उन्हें उनके साथियों के साथ गिरफ्तार करने की तीखी आलोचना हुई है।

द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर में यह जानकारी दी गई है। इस सम्मेलन में "बलूचिस्तान में बलूच राजनीतिक दलों और समकालीन मुद्दों पर राज्य की कार्रवाई" पर चर्चा होनी थी। डॉ शाली और उनके साथियों को ग्वादर के सुरबंदर में हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन लोगों की हिरासत की पुष्टि की है।

डॉ. शाली बलूच प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें बलूच महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा तक पहुंच और जबरन गुमशुदगी के मुद्दों पर मुखर वकालत के लिए जाना जाता है। वो बलूचिस्तान में राजनीतिक और नागरिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी हैं। बलूच महिला मंच बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में सक्रिय है। उनकी गिरफ्तारी ने मानवाधिकार पर्यवेक्षकों और राजनीतिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।