पाकिस्तान में चेक महिला पर्वतारोही नंगा पर्वत बेस कैंप के पास खड्ड में गिरी, मौत, आज शुरू होगा खोज अभियान
इस्लामाबाद : दुनिया के नौवें सबसे ऊंचे पर्वत नंगा की चढ़ाई के लिए पहुंचे चेक गणराज्य के एक पर्वतारोही की बेस कैंप के पास खड्ड में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को हुआ। दुनिया में किलर माउंटेन के नाम से कुख्यात…

इस्लामाबाद : दुनिया के नौवें सबसे ऊंचे पर्वत नंगा की चढ़ाई के लिए पहुंचे चेक गणराज्य के एक पर्वतारोही की बेस कैंप के पास खड्ड में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को हुआ। दुनिया में किलर माउंटेन के नाम से कुख्यात नंगा पर्वत गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में है। अधिकारियों के अनुसार, खोज अभियान आज शुरू हो सकता है।
डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार, जीबी मुख्यमंत्री के समन्वयक मोहम्मद कासिम ने बताया कि नंगा पर्वत बेस कैंप में गुरुवार सुबह लगभग चार बजे यह दुखद घटना घटी। इस घटना में चेक गणराज्य की पर्यटक कोलोचावा क्लारा की मौत हो गई। उन्होंने क्लारा की मौत का कारण ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट बताया।
डायमर के अतिरिक्त उपायुक्त निजामुद्दीन कासिम के अनुसार, महिला पर्वतारोही कोलोचावा क्लारा कैंप वन और कैंप टू के बीच की ऊंचाई से गिरी। वह जिस स्थान पर वह गिरीं उसका पता लगाने के बाद शुक्रवार को खोज अभियान शुरू किया जा सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि महिला पर्वतारोही के साथ गई टीम इस हादसे के बाद बेस कैंप लौट आई और क्लारा की मौत की सूचना वहीं से दी।
अतिरिक्त उपायुक्त निजामुद्दीन ने साफ किया कि प्रारंभिक सूचना में बताया गया था कि विदेशी महिला की मौत ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुई, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि वह एक खड्ड में गिर गई थीं, जो उनकी मौत का कारण बना। कासिम ने कहा कि वह 15 जून से अपनी टीम के साथ चिलास में रह रही थीं और 16 जून को बेस कैंप के लिए रवाना हुई थीं। सभी 17 जून को बोनर बेस कैंप पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्लारा की खोज के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि नंगा पर्वत को किलर माउंटेन उपनाम तब मिला जब 1953 में 30 से अधिक पर्वतारोहियों की इस पर चढ़ने की कोशिश में मौत हो गई थी। नंगा पर्वत की चोटी से सिंधु नदी बिलकुल साफ दिखती है। सिंधु नदी नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूमकर दक्षिण-पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है। सिंधु नदी का उद्गम तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब जलधारा को माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
