द इंडियन व्यू

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने बस को बनाया निशाना, मशहूर कव्वाल अहमद हुसैन साबरी समेत तीन की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के कलात के बाहरी इलाके में यात्री बस पर हुए आतंकी हमले में कराची के दो कव्वालों सहित तीन लोगों की जान चली गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में मशहूर…

Ragwendra P Singh
July 17, 2025
2 min read
पाकिस्तान में आतंकवादियों ने बस को बनाया निशाना, मशहूर कव्वाल अहमद हुसैन साबरी समेत तीन की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के कलात के बाहरी इलाके में यात्री बस पर हुए आतंकी हमले में कराची के दो कव्वालों सहित तीन लोगों की जान चली गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में मशहूर कव्वाल अहमद हुसैन साबरी और उनके बेटे अहमद रजा साबरी शामिल हैं। यह लोग अन्य संगीतकारों के साथ क्वेटा जा रहे थे।

डान समाचार पत्र के अनुसार, कराची के मशहूर कव्वाल माजिद अली साबरी ने फोन पर बताया, "सशस्त्र हमले में मेरे भाई, भतीजे और एक संगीतकार की मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि यह लोग एक शादी समारोह में प्रस्तुति देने के लिए क्वेटा जा रहे थे। कव्वालों की बुकिंग कराने वाले इम्तियाज लहरी के अनुसार, कव्वाल माजिद साबरी को गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ हवाई जहाज से क्वेटा आना था।उनके लिए होटल में कमरा बुक कराया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी नेमारघ इलाके में क्वेटा-कराची राजमार्ग के दोनों ओर घात लगाए बैठे थे। उन्होंने हमले में स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा, "आतंकियों ने पहले बस को रोका और फिर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।"

कलात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहजाद अकबर ने बस में गोलीबारी की पुष्टि की और कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों की पहचान हैदर, इमरान, मंजर, अब्बास, मोहम्मद साकिब, फैसल, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद रिजवान, मुसाविर अब्बास, मोहम्मद वारिस, फैजान, दिलशाद (सभी कराची निवासी), नजीब अहमद (चालक) और बिलाल अहमद के रूप में हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को क्वेटा भेजा जा रहा है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने एक्स पर कहा, "निर्दोष और असहाय नागरिकों को निशाना बनाना अक्षम्य अपराध है। यह पाकिस्तान की एकता, संप्रभुता और शांति पर सीधा हमला है।" इस बीच इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि इस घटना से कुछ समय पहले सुरक्षा बलों ने अवारन में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में मेजर सैयद रब नवाज तारिक की मौत हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।