पाकिस्तान ने ईरान-इजराइल तनाव की वजह से 16 उड़ानें रद्द की
इस्लामाबाद : ईरान और इजराइल के बीच बढ़े सैन्य तनाव के कारण पाकिस्तान, इराक और कतर सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन बाधित हो गया है। पाकिस्तान ने कम से कम 16 उड़ानें रद्द कर दी हैं। कराची में क्षेत्रीय हवाई…

इस्लामाबाद : ईरान और इजराइल के बीच बढ़े सैन्य तनाव के कारण पाकिस्तान, इराक और कतर सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन बाधित हो गया है। पाकिस्तान ने कम से कम 16 उड़ानें रद्द कर दी हैं। कराची में क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण जेद्दा, मशहद, बगदाद और तेहरान के लिए आठ उड़ानें रद्द की गई हैं। विदेशी एयरलाइन की इस्लामाबाद से नजफ के लिए दो उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।
पाकिस्तान के दुनिया न्यूज चैनल की खबर में यह जानकारी दी गई। चैनल ने दावा किया है कि इसके अलावा, जेद्दा, दुबई, बहरीन और रस अल खैमाह से इस्लामाबाद के लिए उड़ानें भी देरी का सामना कर रही हैं। क्षेत्रीय संघर्ष के बीच सऊदी एयरलाइंस ने आज और 17 जून के लिए ईरान और इराक के लिए निर्धारित सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
इसी तरह, रूस, लेबनान, कजाकिस्तान, अजरबैजान और उज्बेकिस्तान के लिए उड़ानें भी रोक दी गई हैं। कतर एयरवेज ने ईरान, इराक और सीरिया के लिए अपने परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यूएई स्थित एयरलाइनों ने 20 जून तक इजराइल, ईरान और इराक के लिए सभी उड़ानें रोक दी हैं। जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने भी इजराइल, इराक, ईरान, ओमान और लेबनान के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इस बीच, तुर्किये एयरलाइंस ने 19 जून तक ईरान के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस क्षेत्र में हवाई यात्रा अनिश्चित बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
