द इंडियन व्यू

पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ को विफल कर दिया। जवानों ने इस दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 30 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों का संबंध…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
1 min read
पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ को विफल कर दिया। जवानों ने इस दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 30 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों का संबंध तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से बताया गया है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) आज सुबह बताया कि यह सफलता खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल तहसील में मिली है। सेना ने यहां पाकिस्तान-अफगान सीमा के जरिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 30 आतंकवादियों को मार गिराया ।

आईएसपीआर के अनुसार, पिछले साल जुलाई में सरकार ने टीटीपी को प्रतिबंधित करते हुए फितना अल खवारिज नाम दिया था। मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आईएसपीआर ने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों सतर्कता और तत्परता की सराहना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।