पाकिस्तान के वजीरिस्तान में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत, 29 घायल
नई दिल्ली : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के कई जवानों समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। यह हमला दोपहर के समय उस वक्त हुआ…

नई दिल्ली : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के कई जवानों समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। यह हमला दोपहर के समय उस वक्त हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सेना के काफिले में घुसा दिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह हमला शनिवार दोपहर में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुआ। स्थानीय पुलिस इस हमले की जांच कर रही है।
पाकिस्तान के अरब न्यूज के अनुसार, हमले में मारे गए लोगों में 13 सैन्यकर्मी शामिल हैं। विस्फोट में 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके को घेर लिया गया है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके प्रभाव से दो घरों की छतें भी गिर गईं, जिससे छह बच्चे घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां चार सैनिकों की हालत गंभीर बनी हुई हैै।
उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पहले भी आतंकवादी गतिविधियां होती रही हैं। इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे तमाम आतंकी संगठन सक्रिय हैं। उत्तर वजीरिस्तान लंबे समय से आतंकवादियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है और यहां सेना ने कई बार आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
