द इंडियन व्यू

पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बरसात से तबाही, 15 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया। आंधी-पानी और बाढ़ से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अकेले पंजाब प्रांत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 62 घायल हो…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बरसात से तबाही, 15 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया। आंधी-पानी और बाढ़ से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अकेले पंजाब प्रांत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 62 घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, दोनों प्रांतों में सोमवार को काले बादलों ने आसमान को चीर दिया। मूसलाधार बारिश से अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए। छतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। पिछले 24 घंटों में अकेले पंजाब में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई। रावलपिंडी से राजनपुर और उसके आगे बाढ़ जैसा नजारा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून के अंत से अब तक देशभर में मानसून से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 111 हो गई है। सैकड़ों घर ढह गए हैं। निचले इलाकों में बाढ़ से बिजली ग्रिड प्रभावित हुए हैं। रावलपिंडी में चकरी इंटरचेंज के पास एम-2 मोटरवे पर एक यात्री बस बारिश फिसलकर पलट गई। इस हादसे में 50 वर्षीय समीना सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ओकारा के नईमाबाद में आसमानी बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई।

पंजाब की मिंचिनाबाद तहसील के पाकपट्टन रोड पर बस्ती रशीद कोट में एक मदरसे की छत गिर जाने से दो बच्चों की तत्काल मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, जून के अंत में मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से 53 बच्चों सहित कम से कम 111 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच पाकिस्तान के मौसम एवं विज्ञान विभाग ने 17 जुलाई तक पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और कश्मीर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मुरी, गल्यात, मनसेहरा, स्वात और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भू-स्खलन की चेतावनी जारी की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।