द इंडियन व्यू

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ ट्रोल होने पर दिलजीत दोसांझ ने दी सफाई

नई दिल्ली : पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने 23 जून सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी-3' का ट्रेलर शेयर किया था। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है। 'सरदारजी-3' का ट्रेलर…

Ragwendra P Singh
June 25, 2025
2 min read
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ ट्रोल होने पर दिलजीत दोसांझ ने दी सफाई

नई दिल्ली : पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने 23 जून सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी-3' का ट्रेलर शेयर किया था। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है। 'सरदारजी-3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दिलजीत दोसांझ को पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म रिलीज करने पर काफी ट्रोल किया गया था।

इस पर दिलजीत दोसांझ ने कहा, "हमने इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में पूरी कर ली थी। उस समय हालात ठीक थे, लेकिन उसके बाद बहुत कुछ हुआ और कई चीजें हमारे हाथ से निकल गईं, इसलिए मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज करने के बजाय देश के बाहर रिलीज करने का फैसला किया।"

दिलजीत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि हमने इस फिल्म की शूटिंग हमारे देश की मौजूदा स्थिति से पहले की है, देश में जो कुछ भी हुआ उससे पहले की है और उस समय किसी भी पाकिस्तानी कलाकार पर कोई प्रतिबंध नहीं था। हम इस नाजुक समय में अपने देश के साथ खड़े हैं, इसलिए हम इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करेंगे।

पहलगाम में हमला होने के बाद भारत सरकार ने भारत में सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनीत फिल्म 'अबीर गुलाल' भी विवादों में फंस गई थी। इस घटना के कारण फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।