पश्चिम एशिया में कूटनीतिक हलचल तेज
अभिषेक सिंह/ तेहरान / रियाद: मध्य-पूर्व (Middle East) में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक मोर्चे पर भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने…

अभिषेक सिंह/ तेहरान / रियाद: मध्य-पूर्व (Middle East) में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक मोर्चे पर भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अपने अहम पड़ोसियों और क्षेत्रीय ताकतों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता शुरू कर दी है ताकि युद्ध के मंडराते बादलों को रोका जा सके।
हालिया कूटनीतिक घटनाक्रम में, ईरानी विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से टेलीफोन पर लंबी बातचीत की है। सूत्रों के अनुसार, इन वार्ताओं का मुख्य एजेंडा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी बाहरी सैन्य हस्तक्षेप की स्थिति में इस्लामी देशों की एकजुटता बनाए रखना था। सऊदी अरब के साथ यह वार्ता इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि रियाद ने अमेरिका को अपनी धरती से ईरान पर किसी भी हमले की अनुमति न देने का संकेत दिया है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बातचीत के दौरान ईरान ने अपनी पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा और बलूचिस्तान क्षेत्र में पनप रहे छद्म गुटों को लेकर भी चर्चा की। कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान युद्ध की स्थिति से बचने के लिए अपने राजनयिक संपर्कों का इस्तेमाल कर रहा है और अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए एक बड़ा क्षेत्रीय गठबंधन तैयार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
