पतंजलि जमीन घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल को मिली जमानत, कोर्ट ने बिना इजाजत विदेश जाने पर रोक लगाई
काठमांडू : नेपाल में करोड़ों रुपये के पतंजलि ट्रस्ट के जमीन घोटाला मामले में विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को जमानत प्रदान कर दी। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार…

काठमांडू : नेपाल में करोड़ों रुपये के पतंजलि ट्रस्ट के जमीन घोटाला मामले में विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को जमानत प्रदान कर दी। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को आरोपित बनाते हुए विशेष अदालत में मुकदमा दायर किया था।
इस पर बुधवार को सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने माधव नेपाल का बयान दर्ज किया। साथ ही न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की सरकारी पक्ष की मांग को अस्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर बाहर रखने का आदेश दिया ।
विशेष अदालत ने बुधवार देररात माधव कुमार नेपाल को 35 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। यह जानकारी उनके वकील शंभू थापा ने दी।उन्होंने बताया कि माधव कुमार को अदालत ने हर तारीख पर अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। साथ बिना कोर्ट की इजाजत के विदेश जाने पर रोक लगा दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
