द इंडियन व्यू

न रात भर खाया न कुछ बोला, सिर्फ एक ही चीज बोलती रही सोनम रघुवंशी; फ्लाइट से इतने बजे जाएगी कोलकाता

इंदौर: इंदौर की सोनम रघुवंशी अब देशभर की सुर्खियों में है. हर घर में अब उसकी चर्चा हो रही है. वजह है कि उसने शादी के एक महीने के अंदर ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी. वह पुलिस की गिरफ्त में है. मेघालय पुलिस अब…

Ragwendra P Singh
June 10, 2025
2 min read
न रात भर खाया न कुछ बोला, सिर्फ एक ही चीज बोलती रही सोनम रघुवंशी; फ्लाइट से इतने बजे जाएगी कोलकाता

इंदौर: इंदौर की सोनम रघुवंशी अब देशभर की सुर्खियों में है. हर घर में अब उसकी चर्चा हो रही है. वजह है कि उसने शादी के एक महीने के अंदर ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी. वह पुलिस की गिरफ्त में है. मेघालय पुलिस अब अपने साथ शिलॉन्ग ले जा रही है. सोनम को बिहार, कोलकाता और गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग ले जा रही है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय जाने के रास्ते में उसने कोई बात नहीं की. वह सिर्फ एक ही बात लगातार बोल रही थी कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है. पुलिस ने जब उसे खाना खाने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया. पुलिस ने उसे कई बार कहा कि कुछ खा लो लेकिन हर बार उसने मना ही किया. सोनम ने रास्ते भर में सिर्फ यही कहा कि उसके सिर में दर्द हो रहा है और वह इस वजह से सो नहीं पा रही है. शिलॉन्ग पुलिस ने रास्ते में कई जगह रुकने और आराम करने की कोशिश की लेकिन न तो उसने कुछ खायाी और न ही किसी से कोई बात की. पुलिस ने उससे कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन वह सिर्फ शांत ही रही.  

इस गाड़ी से पटना पहुंची सोनम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद से सोनम को जिस गाड़ी से शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है, उसका नंबर BR-01PR-6242 है. गाड़ी उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस और बिहार में बिहार पुलिस के एस्कॉर्ट में आगे बढ़ रही है. गाड़ी फिलहाल पटना में है. कहा जा रहा है कि बिहार से कोलकाता जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक की गई है. दोपहर 3.55 बजे पटना से कोलकाता की फ्लाइट है. कोलकाता से उसे गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग ले जाया जाएगा.  

पुलिस के लिए अगली चुनौती

मेघालय पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती सोनम से सच उगलवाना है. क्योंकि सोनम अब तक पूरी तरह से चुप है. वह कोेई भी बयान देने से इनकार कर रही है. हालांकि उसे अब शिलॉन्ग लेकर जाया रहा है, जहां निश्चित ही उससे कड़ाई से पूछताछ होगी.  Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।