नेपाल में सिविल सर्विस बिल पर सत्तारूढ़ दल के बीच मतभेद बढ़ा, संसदीय समिति के अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा
काठमांडू : नेपाल की संसद में पेश हुए सिविल सेवा विधेयक के कारण सतारूढ़ दलों के बीच मतभेद गहराता जा रहा है। प्रतिनिधि सभा से पारित होने के बाद यह मामला उजागर हुआ है, जिसमें राजनीतिक सहमति के विपरीत प्रावधान को रखा गया…

काठमांडू : नेपाल की संसद में पेश हुए सिविल सेवा विधेयक के कारण सतारूढ़ दलों के बीच मतभेद गहराता जा रहा है। प्रतिनिधि सभा से पारित होने के बाद यह मामला उजागर हुआ है, जिसमें राजनीतिक सहमति के विपरीत प्रावधान को रखा गया है।
माओवादी केंद्र और सीपीएन-यूएमएल दोनों ने राज्य मामलों और सुशासन संसदीय समिति के अध्यक्ष रामहरि खतिवडा के इस्तीफे की मांग की है और इस पूरे मामले में जांच की मांग की जा रही है। आज संसदीय समिति की बैठक में ही राजनीतिक सहमति के विपरीत प्रावधान रख कर इस पारित लिए जाने में समिति के अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल खडा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। सत्ता का नेतृत्व करने वाले यूएमएल सहित विपक्षी दल माओवादी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने भी रामहरि खतिवडा के इस्तीफे की मांग की है।
यह विवाद सिविल सर्विस विधेयक के खंड 82 (4) पर केंद्रित है, जो सेवानिवृत्त या इस्तीफा देने वाले सिविल सेवकों को दो साल के भीतर संवैधानिक या सरकारी पदों पर नियुक्त होने से रोकता है। हालांकि, खंड 82 (5) (ए) - समिति के सदस्यों को सूचित किए बिना ही इस प्रावधान से सरकार के मुख्य सचिव, सचिव और सह सचिव को अलग कर दिया गया है।
माओवादी सांसद माधव सपकोटा ने कहा कि संसदीय समिति के अध्यक्ष रामहरि खतिवडा और समिति के सचिव सूरज कुमार ड्यूरा को संसदीय समिति के निर्णय और राजनीतिक सहमति के विपरीत कार्य करने के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यों ने सांसदों की गरिमा को धूमिल कर दिया है।
इसी तरह की चिंताओं को व्यक्त करते हुए, यूएमएल के नेता और पूर्व कानून मंत्री पद्म गिरि ने परिवर्तन को एक "गंभीर साजिश" बताया और तत्काल दंडात्मक कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि संसद की छवि क्षतिग्रस्त हो गई है और कहा कि समिति को सभी बैठकों को तब तक रोकना चाहिए, जब तक कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता। इन दोनों दलों के अलावा राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की तरफ से संसद में विशेष समय लेते हुए इस मामले को उठाया और इसे एक साजिश करते हुए प्रतिनिधि सभा से पारित विधेयक को अमान्य करने तथा इसके लिए जिम्मेदार नेताओं और कर्मचारियों को हटाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
