द इंडियन व्यू

नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को एसएसबी ने दबोचा

काठमांडू : नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक दर्जन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ करने…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को एसएसबी ने दबोचा

काठमांडू : नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक दर्जन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एसएसबी के कमांडेंट ने बताया कि नेपाल में पिछले कई दिनों से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अहमद सैयद इकबाल को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह भारत में अवैध रूप से घुसपैठ का प्रयास कर रहा था। उसके पास से मिले पासपोर्ट में 22 जून को नेपाल के आने का स्टांप लगा हुआ है। यानी कि करीब 10 दिनों से वह भारत में घुसपैठ की फिराक में था। कमांडेंट ने बताया कि यह बांग्लादेशी नागरिक गलती से या रोजगार के चक्कर में भारत में प्रवेश की कोशिश नहीं कर रहा था, बल्कि इसका मकसद कुछ और ही लग रहा है।

एसएसबी के पास इस बात की खुफिया जानकारी है कि नेपाल के सीमा क्षेत्र में करीब एक दर्जन पाकिस्तानी और बांगालदेशी नागरिक मौजूद हैं, जो भारत में आतंकी योजना के साथ घुसपैठ की तैयारी में हैं। इस खुफिया सूचना के मिलने के साथ ही एसएसबी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है और सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल पुलिस के साथ मिल कर घुसपैठ को रोकने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।