द इंडियन व्यू

नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा

काठमांडू : नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत आज 15 जून से भारत के रास्ते नेपाल ने बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली के निर्यात करने का काम शुरू किया है। पिछले वर्ष हुए इस समझौते के बाद 15 नवंबर…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
2 min read
नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा

काठमांडू : नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत आज 15 जून से भारत के रास्ते नेपाल ने बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली के निर्यात करने का काम शुरू किया है।

पिछले वर्ष हुए इस समझौते के बाद 15 नवंबर को आखिरी दिन बिजली निर्यात का सफल परीक्षण किया गया था। आज 15 जून को इसकी औपचारिक शुरुआत की गई है। नेपाल विद्युत प्राधिकरण की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आज मध्य रात 12:00 बजे से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात की शुरुआत की गई।

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक हितेंद्र शाक्य के मुताबिक 15 नवंबर तक प्रतिदिन बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात की जाएगी। भारत के रास्ते यह बिजली बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र तक निर्यात की जा रही है।

नेपाल से निर्यात की गई बिजली बिहार के मुजफ्फरपुर से होते हुए बांग्लादेश के बहरामपुर भेडमारा 400 ट्रांसमिशन लाइन के जरिए भेजा जा रहा है। नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने कहा कि अब तक सिर्फ भारत को ही निर्यात की जा रही बिजली अब बांग्लादेश में भी शुरुआत होना नेपाल के ऊर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के मुताबिक हर वर्ष 15 जून से 15 नवंबर तक नेपाल, भारत के रास्ते बांग्लादेश को बिजली निर्यात कर सकता है। नेपाल से विद्युत खरीद के लिए बांग्लादेश प्रति यूनिट 6.4 सेंट के दर से पैसे भुगतान कर रहा है। भारत के प्रसारण लाइन का प्रयोग करने पर उसे अलग से भुगतान करना पड़ेगा।

नेपाल सरकार ने 2035 तक 28000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर 10000 मेगावाट बिजली भारत को, 5000 मेगावाट बिजली बांग्लादेश तथा 3000 मेगावाट बिजली नेपाल में खपत के लिए प्रयोग में लाने का लक्ष्य रखा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।