द इंडियन व्यू

नेतन्याहू का विवादास्पद बयान- ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या से 'संघर्ष खत्म होगा, बढ़ेगा नहीं'

जेरूसलम : इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को एक बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने इशारा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाना एक संभावित विकल्प हो सकता है और यह…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
1 min read
नेतन्याहू का विवादास्पद बयान- ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या से 'संघर्ष खत्म होगा, बढ़ेगा नहीं'

जेरूसलम : इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को एक बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने इशारा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाना एक संभावित विकल्प हो सकता है और यह संघर्ष को बढ़ाने की बजाय खत्म कर देगा।

यह टिप्पणी उन्होंने एक अमेरिकी न्यूज चैनल से बात करते हुए की। जब उनसे सीधा सवाल पूछा गया कि क्या खामेनेई की हत्या एक विचाराधीन विकल्प है, तो नेतन्याहू ने कहा, “हम वो कर रहे हैं जो हमें करना है।” उन्होंने आगे कहा कि यह शासन पिछले पचास वर्षों से पूरे मध्य पूर्व को आतंकित करता आया है। ईरान एक 'हमेशा का युद्ध' चाहता है, और हमें परमाणु युद्ध की कगार पर ला रहा है। इजराइल जो कर रहा है, वह इस आक्रामकता को रोकने और इसे खत्म करने की दिशा में है।

नेतन्याहू ने कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेती हत्या से संघर्ष समाप्त होता है तो यह बेहतर विकल्प है। उन्होंने यहां तक कहा कि शायद यह एकमात्र तरीका है। बुराई की ताकतों के खिलाफ डटकर खड़ा होना ही होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।