द इंडियन व्यू

दलीप ट्रॉफी फाइनल : ईशान किशन की शतकीय पारी से मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन

चेन्नई : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली।दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने…

Ragwendra P Singh
September 6, 2026
2 min read
दलीप ट्रॉफी फाइनल : ईशान किशन की शतकीय पारी से मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन

चेन्नई : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली।दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने चार विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। कप्तान एवं स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।फाइनल में टॉस जीतकर ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन ने मोर्चा संभाला और 86 गेंदों पर 72 रनों की उपयोगी पारी खेली। ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने साउथ जोन के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।शिखर मोहन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए। उन्होंने कप्तान ईशान किशन के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शिखर के आउट होने तक ईस्ट जोन का स्कोर 241 रन तक पहुंच चुका था। इसके बाद कप्तान ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने टीम को बड़े स्कोर की ओर तेजी से आगे बढ़ाया। कुशाग्र ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को 350 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक पूरा किया। उन्होंने 122 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 4,000 रन भी पूरे कर लिए। किशन की आक्रामक और आत्मविश्वास से भरी पारी ने ईस्ट जोन को फाइनल के पहले ही दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल पूरी तरह ईस्ट जोन के नाम रहा। टीम के बल्लेबाजों ने साउथ जोन के गेंदबाजों को पूरे दिन दबाव में रखा। ---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।