द इंडियन व्यू

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली कनाडा रवाना, ट्रंप से मुलाकात संभव

सियोल : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग और प्रथम महिला किम हये-क्यूंग सोमवार दोपहर कनाडा के लिए रवाना हो गए। वह कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के दो सप्ताह पहले…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली कनाडा रवाना, ट्रंप से मुलाकात संभव

सियोल : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग और प्रथम महिला किम हये-क्यूंग सोमवार दोपहर कनाडा के लिए रवाना हो गए। वह कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के दो सप्ताह पहले पदभार ग्रहण करने के बाद वैश्विक मंच पर पहली उपस्थिति होगी। वह ग्योंगगी प्रांत के सेओंगनाम में सियोल एयर बेस पर एयर फोर्स वन से कनाडा के लिए रवाना हुए।

द कोरिया हेराल्ड अखबार के अनुसार सियोल के अधिकारी इस यात्रा को नवनिर्वाचित उदार राष्ट्रपति के लिए व्यावहारिकता पर केंद्रित विदेश नीति सिद्धांत की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। दक्षिण कोरिया ने हाल ही में घरेलू अशांति के मामले में नया मोड़ लिया है। कनाडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी बैठकों पर सियोल की बारीक नजर है। यह मुलाकात यह तय करेगी कि सियोल वाशिंगटन और बीजिंग के बीच जटिल गतिशीलता को कैसे संभालेगा। इस दौरान अमेरिकी नेतृत्व के टैरिफ पर भी चर्चा हो सकती है।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता कांग यू-जंग ने ली जे-म्यांग के रवाना होने से पहले प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि जी-7 सम्मेलन में दक्षिण कोरिया को निमंत्रण मिलना गौरव की बात है। दक्षिण कोरिया ने हाल के दिनों में मार्शल लॉ घोषणा के बाद सबसे खराब दौर देखा है। इस राजनीतिक संकट से देश की काफी किरकिरी हुई। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि हान मिन-सू ने कहा कि राष्ट्रपति की कनाडा में अमेरिका और जापान के नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात संभव हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।