ट्रंप पर पिछले साल हुई गोलीबारी की घटना में छह सीक्रेट सर्विस एजेंट निलंबित
वाशिंगटन : पिछले साल जुलाई में डोनाल्ड ट्रंप पर की गई गोलीबारी की घटना के संबंध में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने अपने छह एजेंटों को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले साल 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया…

वाशिंगटन : पिछले साल जुलाई में डोनाल्ड ट्रंप पर की गई गोलीबारी की घटना के संबंध में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने अपने छह एजेंटों को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले साल 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास से जुड़ी विफलताओं के सिलसिले में की गई है।
एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, 13 जुलाई, 2024 को हुई गोलीबारी की घटना की बरसी से चार दिन पहले ही इन कर्मियों के निलंबन की पुष्टि की गई है। इस गोलीबारी में ट्रंप का कान खून से लथपथ हो गया था। ट्रंप की इस चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में अग्निशमनकर्मी कोरी कॉम्पेरेटोरे की हमले में मौत हो गई थी।
रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की सीक्रेट सर्विस के काउंटर स्नाइपर्स ने शूटर को मार गिराया था। उसकी पहचान एफबीआई ने 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में की थी। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने गोलीबारी की घटना की जांच की। इसमें साफ हुआ कि कानून प्रवर्तन की कई खामियों का फायदा मैथ्यू ने उठाया। जांच में कहा गया कि सीक्रेट सर्विस अपने महत्वपूर्ण मिशन में विफल रही।
उल्लेखनीय है कि गोलीबारी की घटना के 10 दिन बाद सीक्रेट सर्विस की निदेशक किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दे दिया था। निलंबित किए गए एजेंटों को अपील करने का अधिकार दिया गया है। निलंबित एजेंटों में कुछ अधिकारी भी हैं। बटलर में गोलीबारी की घटना के ठीक नौ हफ्ते बाद फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स में भी ट्रंप पर दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद ट्रंप को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान की गई। इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप विजयी रहे। उन्होंने दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
