ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या की इजराइली योजना को खारिज किया
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की इजराइल की योजना का विरोध किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत में कहा…

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की इजराइल की योजना का विरोध किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत में कहा कि यह विचार अच्छा नहीं है। ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए।
अमेरिका के न्यूज चैनल सीबीएस ने कहा कि यह जानकारी तीन अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को चैनल ने दी। खबर के अनुसार, इजराइल के पास खामेनेई की हत्या करने का अवसर था। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से पिछले हफ्ते टेलीफोनिक वार्ता में कहा कि यह योजना ठीक नहीं।
अमेरिका के एनबीसी चैनल के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इजराइल और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि वह विश्व नेताओं की बैठक के लिए कनाडा जा रहे हैं। उनकी कनाडा यात्रा में ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष को रोकना खास एजेंडा रहेगा। कनाडा में जी-7 प्रमुख अर्थव्यवस्था के शिखर सम्मेलन के लिए व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि कोई न कोई समझौता होगा। यह समझौते का सही समय है।"
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
