जॉन टोरोड को नस्लवादी भाषा का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, बीबीसी के शो 'मास्टरशेफ' से बाहर
लंदन : मशहूर शेफ जॉन टोरोड अब बीबीसी के चर्चित कार्यक्रम (शो) 'मास्टरशेफ' में नजर नहीं आएंगे। उन्हें शो के प्रस्तोता पद से बर्खास्त कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई-ब्रिटिश सेलिब्रिटी शेफ और टेलीविजन एंकर टोरोड पर नस्लवादी…

लंदन : मशहूर शेफ जॉन टोरोड अब बीबीसी के चर्चित कार्यक्रम (शो) 'मास्टरशेफ' में नजर नहीं आएंगे। उन्हें शो के प्रस्तोता पद से बर्खास्त कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई-ब्रिटिश सेलिब्रिटी शेफ और टेलीविजन एंकर टोरोड पर नस्लवादी भाषा का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगा है।
द गार्डियन के अनुसार, टोरोड की अब इसमें वापसी की संभावना क्षीण हो गई है। इस शो की निर्माता कंपनी बनिजय यूके ने साफ किया है कि टोरोड पर लगे आरोप गंभीर हैं। इसलिए उनके अनुबंध को आगे बढ़ाया नहीं जा सकता। हालांकि जॉन टोरोड इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया में जन्मे 59 वर्षीय शेफ टोरोड ने सोमवार शाम माना था कि वह ऐसे एक आरोप का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने पूर्व सह प्रस्तोता ग्रेग वालेस के खिलाफ नस्लीय भाषा का इस्तेमाल किया था। बनिजय यूके के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, "इस आरोप को गंभीरता से लिया गया है। ग्रेग वालेस के आरोपों की जांच लुईस सिल्किन की कानूनी टीम ने की है। जांच में कहा गया है कि जॉन टोरोड ने 2018 में बेहद आपत्तिजनक नस्लवादी भाषा का प्रयोग किया था।"
बीबीसी के प्रवक्ता ने कहा कि टोरोड के खिलाफ आरोप कार्यस्थल पर बेहद आपत्तिजनक नस्लवादी शब्द के इस्तेमाल से जुड़ा है। जॉन टोरोड के इनकार करने से सच नहीं बदल सकता। मास्टरशेफ के लिए जॉन टोरोड का अनुबंध किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
टोरोड ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कहा, "हालांकि मुझे बीबीसी या बनिजय में किसी से इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। मैं टीवी चैनलों में देख और समाचार पत्रों में पढ़ रहा हूं कि मुझे मास्टरशेफ से बर्खास्त कर दिया गया है। मैं फिर कह रहा हूं कि मुझे याद नहीं कि मुझ पर क्या आरोप लगाया गया है। जांच में यह भी नहीं बताया जा सका कि मैंने कब कुछ गलत कहा था। व्यक्तिगत रूप से मुझे मास्टरशेफ का हर पल बहुत पसंद आया है। अब समय आ गया है कि वह भूमिका किसी और को दे दी जाए।"
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
