द इंडियन व्यू

जूडो में भारत का स्वर्णिम इतिहास: अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते भारत के पहले कॉमनवेल्थ गोल्ड

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ ग्लासगो / नई दिल्ली: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडोकाओं (Judokas) ने एक नया इतिहास रच दिया है। भारत ने इन खेलों में पहली बार जूडो में स्वर्ण पदक हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है।…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
2 min read
जूडो में भारत का स्वर्णिम इतिहास: अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते भारत के पहले कॉमनवेल्थ गोल्ड

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ ग्लासगो / नई दिल्ली: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडोकाओं (Judokas) ने एक नया इतिहास रच दिया है। भारत ने इन खेलों में पहली बार जूडो में स्वर्ण पदक हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। महिलाओं की 48 किग्रा कैटेगरी में अस्मिता डे (Asmita Dey) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की हेइडी क्वाच (Heidi Quach) को हराकर भारत के लिए जूडो इतिहास का पहला सीडब्ल्यूजी स्वर्ण पदक जीता।

अस्मिता की जीत के तुरंत बाद, पुरुषों की 60 किग्रा कैटेगरी में हर्ष सिंह (Harsh Singh) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज (Joshua Katz) को मात दी और भारत के खाते में जूडो का दूसरा स्वर्ण पदक डाल दिया। वहीं, महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में भारत की यामिनी मौर्य (Yamini Maurya) को इंग्लैंड की एसेल्या टोप्राक (Acelya Toprak) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह एक कड़ा और मैराथन मुकाबला था। महिलाओं की ही एक अन्य कैटेगरी में उन्नति शर्मा (Unnati Sharma) ने भी भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

हालांकि, सभी जूडोकाओं को सफलता नहीं मिली। महिला जूडोका इशरूप नारंग (Ishroop Narang) को कांस्य पदक के मुकाबले में निराशा हाथ लगी। वह 'गोल्डन स्कोर' राउंड में कनाडा की कोराली गॉडबाउट (Coralie Godbout) से हार गईं। इसके बावजूद, जूडो में भारत का यह अब तक का सबसे बेहतरीन और यादगार प्रदर्शन बन गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।