द इंडियन व्यू

जयशंकर पहुंचे बीजिंग, चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिले

बीजिंग : भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच चुके हैं। बीजिंग पहुंचने के फौरन बाद उनकी मुलाकात चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से हुई। जयशंकर ने एक्स पोस्ट पर मुलाकात का फोटो अपलोड करते हुए लिखा,…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
2 min read
जयशंकर पहुंचे बीजिंग, चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिले

बीजिंग : भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच चुके हैं। बीजिंग पहुंचने के फौरन बाद उनकी मुलाकात चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से हुई। जयशंकर ने एक्स पोस्ट पर मुलाकात का फोटो अपलोड करते हुए लिखा, '' आज बीजिंग पहुंचने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिलकर मुझे खुशी हुई। चीन की एससीओ अध्यक्षता के लिए भारत का समर्थन व्यक्त किया।''

विदेशमंत्री जयशंकर ने लिखा कि इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर ध्यान दिया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से सकारात्मक नजरिया विकसित होगा। सिंगापुर से बीजिंग पहुंचने से पहले उन्होंने रविवार को वहां के उप प्रधानमंत्री गैन किम योंग से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का बेसब्री से इंतजार है। जयशंकर ने कहा कि सिंगापुर के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में लगातार प्रगति हो रही है।

इससे पहले, जयशंकर ने अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। जयशंकर ने कहा कि सिंगापुर हमारी एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में है। बैठक के बारे में एक्स पोस्ट में बालाकृष्णन ने कहा, ''जैसे-जैसे विश्व बहुध्रुवीयता की ओर अग्रसर हो रहा है, भारत अवसर के इन प्रमुख ध्रुवों में से एक के रूप में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'' उल्लेखनीय है कि चीन की यात्रा के दौरान विदेशमंत्री जयशंकर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।