चीन में फंसे 1200 नेपाली नागरिकों की वापसी के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज
काठमांडू : नेपाल और चीन की सीमा पर 8 जुलाई को आई बाढ़ से पुल बह जाने के बाद चीन की तरफ फंसे करीब 1200 नेपाली नागरिकों की वापसी के लिए गुरुवार को कूटनीतिक प्रयास तेज किये गए हैं। बाढ़ से प्रभावित रसुवा सीमा नाका पर बने…

काठमांडू : नेपाल और चीन की सीमा पर 8 जुलाई को आई बाढ़ से पुल बह जाने के बाद चीन की तरफ फंसे करीब 1200 नेपाली नागरिकों की वापसी के लिए गुरुवार को कूटनीतिक प्रयास तेज किये गए हैं। बाढ़ से प्रभावित रसुवा सीमा नाका पर बने नेपाल-चीन मैत्री पुल के बह जाने से केरुंग में असहाय हुए नेपाली नागरिकों को जल्द वापस लाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने चीनी विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है।
रसुवा जिले के प्रमुख जिला अधिकारी अर्जुन पौडेल के अनुसार विदेश मंत्रालय ने चीनी सरकार से फंसे हुए 1,200 लोगों की वापसी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। चीनी पक्ष ने केरुंग में असहाय नेपालियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था की है। फंसे हुए लोगों में 91 वाहन चालक और सहायक शामिल हैं। पौडेल ने बताया कि बुधवार को उन्होंने नेपाल के विदेश मंत्रालय को कूटनीतिक पहल शुरू करने का अनुरोध करते हुए पत्र भेजा था।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह विदेश मंत्री डॉ. आरजू देउवा ने काठमांडू स्थित चीनी राजदूत को बुलाकर नेपाली नागरिकों की वापसी के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों बताया है कि चीन में फंसे नेपाली नागरिकों को जल्द ही वैकल्पिक मार्ग से वापस लाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
