चीन के नागरिक कल से कर सकेंगे पर्यटन वीजा के लिए आवेदन-भारतीय दूतावास
बीजिंग : भारत भ्रमण के शौकीन चीन के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को घोषणा की कि 24 जुलाई से चीन के नागरिक पर्यटन वीजा के आवेदन कर सकते हैं। भारत के इस फैसले पर चीन के विदेश मंत्रालय ने…

बीजिंग : भारत भ्रमण के शौकीन चीन के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को घोषणा की कि 24 जुलाई से चीन के नागरिक पर्यटन वीजा के आवेदन कर सकते हैं। भारत के इस फैसले पर चीन के विदेश मंत्रालय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
ग्लोबल टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, चीन स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट सिना वीबो अकाउंट के माध्यम से यह घोषणा की। भारतीय दूतावास ने कहा कि 24 जुलाई से चीन के नागरिक पर्यटन वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही समय लेकर बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों में व्यक्तिगत रूप से अपना पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
चाइना डेली अखबार की खबर के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पांच साल के अंतराल के बाद यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। चीन अब दोनों देशों के बीच कार्मिक आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए भारत के साथ संवाद और परामर्श जारी रखने को तैयार है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन ने भारत के इस कदम को सकारात्मक लिया है। भारत का यह निर्णय दोनों पक्षों के साझा हितों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि चीन स्थित भारतीय दूतावास ने पर्यटन वीजा आवेदन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया कि 24 जुलाई से चीन के नागरिक भारत जाने के लिए पर्यटन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
