द इंडियन व्यू

चाइना मास्टर्स: एन से यंग ने यामागुची को हराकर महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह

शेनझेन : विश्व नंबर एक दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन से यंग ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर चाइना मास्टर्स 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है।शेनझेन एरिना में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में एन से…

Ragwendra P Singh
September 5, 2026
2 min read
चाइना मास्टर्स: एन से यंग ने यामागुची को हराकर महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह

शेनझेन : विश्व नंबर एक दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन से यंग ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर चाइना मास्टर्स 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है।शेनझेन एरिना में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में एन से यंग ने यामागुची को 21-13, 21-15 से हराया।यह भारत में पिछले महीने आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर मुकाबला था। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी एन से यंग ने यामागुची को हराकर खिताब जीता था। चाइना मास्टर्स में भी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने वही परिणाम दोहराया।यामागुची ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में एक समय 5-4 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद एन से यंग ने जोरदार वापसी की और जापानी खिलाड़ी को लय में आने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने पहला गेम 21-13 से जीतने के बाद दूसरे गेम में भी दबदबा कायम रखा और 21-15 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।एन से यंग ने 2024 और 2025 में लगातार दो बार चाइना मास्टर्स का खिताब जीता है। अब उनकी नजर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर है। अगर वह इस बार भी चैंपियन बनती हैं तो महिला एकल में सबसे ज्यादा चाइना मास्टर्स खिताब जीतने के मामले में चियोन वी-पेई की बराबरी कर लेंगी। चियोन ने 2018, 2019 और 2023 में तीन बार यह खिताब जीता था।फाइनल में एन से यंग का सामना तोमोका मियाजाकी और वांग झी यी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।